फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transgenders blocked the way of the groom bride for money in agra

नकली किन्नरों ने बख्शीश के लिए रोका दुल्हन का रास्ता, दूल्हे ने ऐसे छुड़ाया पीछा

Mon, 14 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
transgenders blocked the way of the groom bride for money in agra
हंगाना होने पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के वाटर वर्क्स पर रविवार दोपहर को नकली किन्नरों ने विदा होकर जा रही दुल्हन का रास्ता रोक लिया। दूल्हे और बारातियों से 1100 रुपये की मांग करने लगे। विरोध करने पर विवाद होने लगा। बाद में दूल्हे ने सौ रुपये देकर पीछा छुड़ा लिया। नकली किन्नरों ने बसों में भी वसूली शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने पर सभी किन्नर चले गए।

विज्ञापन

 
घटना रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे की है। एक दुल्हन के साथ दूल्हा और पांच बाराती वाटर वर्क्स चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन युवक आ गए। आरोप है कि वह खुद को किन्नर बताने लगे। इसके बाद 1100 रुपये की मांग की। मगर, दूल्हे ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। मगर, वह रास्ता रोककर खड़े हो गए। दूल्हे ने सौ रुपये दे दिए। इस पर वह चले गए। 
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि नकली किन्नरों का झुंड चौराहे पर रहता है। वह वसूली करता है। बसों में भी नकली किन्नर जा रहे थे। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि किन्नरों के रुपये मांगने की सूचना पर पुलिस गई थी। मगर, कोई सामने नहीं आया। यही पता चला कि कुछ लोगों से विवाद हुआ था। अगर, नकली किन्नर रहते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed