फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender children began the new identity

ट्रांसजेंडर बच्चों को मिलने लगी नई पहचान

Fri, 30 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Transgender children began the new identity
गुणों के आधार पर लड़का-लड़की बनाए जा रहे ट्रांसजेंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
ट्रांसजेंडर बच्चों के लिंग निर्धारण का अनुपात अब देश में भी तेजी से बढ़ रहा है। डाक्टर बच्चों के 80 फीसदी गुणों के आधार पर लड़के या लड़की का लिंग निर्धारण कर रहे हैं। हालांकि लिंग निर्धारण के बाद मानसिक सपोर्ट में दिक्कतें आ रही हैं।
इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक सर्जन (आईएपीएस) की 42वीं नेशनल कांफ्रेंस में इस पर चर्चा हुई। पुणे के डा. दसमीत सिंह के मुताबिक तीन माह से दस वर्ष तक के बच्चों का लिंग निर्धारण कराया जा रहा है। भारत में लिंग निर्धारण के बाद मानसिक सपोर्ट की दिक्कत आ रही है। सामाजिक स्वीकारता नहीं है। जिन बच्चों का लिंग विकसित नहीं होता। घरवाले उसकी पहचान छुपाए रखते हैं। लिंग निर्धारण भी चुपके से कराया जाता है और बाद में भी इसको छुपाया जाता है।
विज्ञापन


 गुरुवार शाम को डा. एचएस असोपा ने कांफ्रेंस का उद्घाटन किया । कांफ्रेंस में दूसरे दिन बच्चों की यूरोलॉजी, कैंसर और लेप्रोस्कॉपी सर्जरी पर चर्चा की गई। एम्स के डा. संदीप अग्रवाल ने किडनी के कैंसर पर की गई स्टडी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब किडनी में कैंसर होने पर पूरे हिस्से को निकालने की जरूरत नहीं है। रेडियोथिरेपी और कीमियोथिरेपी से केवल खराब हिस्से को निकाला जा सकता है। किडनी का बचा हिस्सा भी सपोर्ट देता है।
साउथ अफ्रीका के एलिस्टर मिलर ने बताया कि बच्चों में लीवर की इंजरी होने पर बिना आपरेशन किए बिना इलाज किया जा सकता है। हैदराबाद के पीडियाट्रिक सर्जन डा. चंद्रशेखर ने बताया कि जांच से गर्भ में ही बच्चों की 80 फीसदी एबनॉर्मिलिटी पता चल जाती है।


इस पर खुद गर्भपात का निर्णय नहीं लेना चाहिए। डाक्टर से सलाह लेने के बाद कोई निर्णय लेना चाहिए। कांफ्रेंस में वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष डा. डीके गुप्ता, आईएपीएस के अध्यक्ष डा. किशोर पंजवानी, डा. संजय कुलश्रेष्ठ, डा. राजेश गुप्ता, डा. पुनीत श्रीवास्तव, डा. विक्रम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed