{"_id":"5ff4a3678ebc3e2e2d20d29b","slug":"trancefer-mainpuri-news-agr4751043149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों से एक ही ब्लॉक में जमे चार एपीओ मनरेगा हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों से एक ही ब्लॉक में जमे चार एपीओ मनरेगा हटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले के कई ब्लॉकों में तीन साल से अधिक समय से जमे एपीओ मनरेगा के स्थानांतरण के आदेश के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन पर उपायुक्त मनरेगा ने चार एपीओ का स्थानांतरण कर दिया है।
मनरेगा के बेहतर संचालन और निगरानी के लिए ब्लॉक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) मनरेगा तैनात किए गए हैं। जिले के नौ ब्लॉकों में से चार ब्लॉक में और मुख्यालय पर कुल पांच एपीओ की तैनाती थी। ये लोग कई साल से एक ही ब्लॉक में तैनात थे। इनमें से चार का जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन पर उपायुक्त मनरेगा रंजीत सिंह ने स्थानांतरण कर दिया है। नवीन आदेश के अनुसार बेवर में तैनात एपीओ मनरेगा अजय पांडेय को किशनी में तैनात कर मैनपुरी ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
इसी तरह किशनी में तैनात रशिका गुप्ता को जागीर में तैनाती के साथ ही बेवर का अतिरिक्त चार्ज, कुरावली में तैनात धर्मवीर सिंह को बरनाहल में तैनती के साथ ही घिरोर का अतिरिक्त चार्ज और घिरोर में तैनात दीपक चौधरी को करहल में तैनाती के साथ ही कुरावली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। सभी को नवीन तैनाती के ब्लॉक में पहुंचकर सेवाएं देने के लिए आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
आयुक्त ग्राम्य विकास ने दिए थे आदेश
एक माह पहले आयुक्त ग्राम्य विकास योगेश कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र जारी किया था। इसमें उन्होंने एक ही ब्लॉक में तीन साल से तैनात एपीओ मनरेगा को दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए थे। इसमें ये भी कहा गया था कि पूर्व में जिन ब्लॉक में एपीओ मनरेगा की तैनाती रही है, उससे इतर ब्लॉक उन्हें आवंटित किया जाए।
शासन के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद चार एपीओ के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। आदेश जारी कर सभी को तैनाती वाले ब्लॉक में कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
रंजीत सिंह, उपायुक्त मनरेगा।