फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains ran late due to fog, two buses canceled

Agra News: कोहरे में लेट चलीं ट्रेनें, दो बसें निरस्त

Sun, 19 Jan 2025 01:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Trains ran late due to fog, two buses canceled
कासगंज। कोहरे ने शनिवार को सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया। गोमती नगर एक्सप्रेस सबसे अधिक लगभग सवा दो घंटे लेट आई। दो एसी बसों के संचालन निरस्त करना पड़ा। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ी। मथुरा की ओर से आने वाली रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस रात 1:05 बजे के स्थान पर 2:42 बजे, छपरा एक्सप्रेस रात 1:15 बजे के स्थान पर 2:05 बजे, कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस रात 1:45 बजे के स्थान पर 3:01 बजे, गाेमती नगर एक्सप्रेस रात 3:43 बजे के स्थान पर 6:00 बजे, कोलकाता एक्सप्रेस सुबह 7:38 के स्थान पर 9 बजे, भरतपुर-कासगंज पैसेंजर सुबह 10:50 बजे के स्थान पर दोपहर 12:10 बजे, अछनेरा-कासगंज पैसेंजर दोपहर 2:20 बजे के स्थान पर 2:53 बजे जंक्शन पहुंची। बरेली की ओर से आने वाली मथुरा स्पेशल सुबह 8:50 बजे के स्थान पर 9:21 बजे जंक्शन पर आई। कानपुर की ओर से आने वाली उदयपुर सिटी कवि गुरु एक्सप्रेस सुबह 8:25 बजे के स्थान पर 9:41 बजे जंक्शन पर पहुंची। डिपो से सुबह 4:00 बजे तथा 8:15 बजे दिल्ली जाने वाली दो एसी बसों को निरस्त कर दिया गया। सुबह कई बसें आधा घंटा देर से रवाना हुईं। इससे यात्रियों को दिक्कत हुई। इनके अलावा सड़कों पर ट्रक, बस, कार आदि वाहन चालकाें सावधानी बरतते हुए अपना वाहन धीरे-धीरे चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed