फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains passing through Agra were delayed by 17 hours due to which passengers were upset

Agra: ट्रेन के इंतजार में सुबह से हो गई रात, 17 घंटे बाद आई; प्लेटफॉर्म पर जमीन में बैठकर ठिठुरते रहे यात्री

Tue, 23 Jan 2024 10:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 23 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

आगरा में रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को सुबह से रात हो गई। ट्रेनें 17 घंटे तक देरी से आईं। प्लेटफॉर्म पर जमीन में बैठकर यात्री ठिठुरते रहे। 

विज्ञापन
Trains passing through Agra were delayed by 17 hours due to which passengers were upset
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे के कारण सोमवार को जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 17.32 घंटे देरी से कैंट स्टेशन पर आई। यात्रियों को इंतजार करते सुबह से रात हो गई। ट्रेनों के घंटों देरी से पहुंचने के कारण प्रतीक्षालय भी ठसाठस हैं। प्लेटफॉर्मों पर बैठने के लिए बेंच तक नहीं बची। लोगों को मजबूरन जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 14 घंटे, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस और नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 9-9 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं। 
विज्ञापन


प्रयागराज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 7-7 घंटे, मुंबई सीएसटी-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 5.05 घंटे, चेन्नई-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 5-5 घंटे, नांदेड़-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 5.08 घंटे देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना-कोटा एक्सप्रेस 4 घंटे 31 मिनट, हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन शान-ए-भोपाल 5.05 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 5 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 4.44 घंटे, बंगलूरू-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 5.38 घंटे, उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 5.15 घंटे, चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस 4.27 घंटे, हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस 4.08 घंटे और मालवा एक्सप्रेस 3.38 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed