{"_id":"5a5f72634f1c1b7b268b4e0e","slug":"trainee-si-gave-up-resignation-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा ने दिया इस्तीफा, ये है वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के प्रशिक्षु दरोगा ने दिया इस्तीफा, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में पुलिस विभाग में अपने को ढाल पाने में असमर्थ रहे प्रशिक्षु दरोगा ने एसएसपी को अपना इस्तीफा भेजा है। रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे गए इस्तीफे में पुलिस विभाग में अमूल चूल परिवर्तन के सुझाव भी दिए हैं।
करीब तीन महीने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरी में एसआई बनने वाले अश्विनी कुमार फिलहाल मांट थाने में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इन तीन महीनों में प्रशिक्षु दरोगा पुलिस की कार्यप्रणाली से आजिज आ गए। आखिर में उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ने की ठान ली।

Trending Videos
प्रशिक्षु दरोगा के अनुसार उन्होंने बुधवार को रजिस्टर्ड डाक से एसएसपी स्वप्निल ममगाई को इस्तीफा भेजा है। इसमें लिखा है कि पुलिस में अपने को ढाल पाने में असमर्थ हूं।
काफी गहन विचार करने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना सुनिश्चित किया है। पुलिस विभाग की बेहतरी को शिकायतें और सुझाव भी दिए हैं।
संभव हो तो उन पर गौर किया जाए। अंतिम लाइन में त्यागपत्र तत्काल रूप से स्वीकार करने का अनुरोध भी किया है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि उन्हें किसी प्रशिक्षु दरोगा का त्यागपत्र नहीं मिला है।