{"_id":"5fa2db3d8ebc3eefba41338c","slug":"train-accident-kasganj-news-agr4666210154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी बेपटरी होने का मामला- यातायात के लिए कानपुर रेल ट्रैक बहाल, दौड़ी मालगाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी बेपटरी होने का मामला- यातायात के लिए कानपुर रेल ट्रैक बहाल, दौड़ी मालगाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-कानपुर ट्रैक पर मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद मरम्मत में जुटीं टीमों ने ट्रैक दुरुस्त कर दिया है। देर रात ट्रैक यातायात के लिए बहाल हो सका। साथ ही ओवर हेड इलेक्ट्रिक तार (ओएचई) की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया है। इसके बाद डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ियां ट्रैक पर दौड़ने लगी हैं।
मंगलवार तड़के कानपुर से मथुरा जा रही खाली मालगाड़ी के छह डिब्बे पटियाली-गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के बीच बेपटरी हो गए थे। इसके बाद रेल ट्रैक अवरुद्ध हो गया। रेल ट्रैक की मरम्मत का काम तेज गति से कराया गया। देर शाम तक रेल पथ की मरम्मत का काम पूरा हुआ। देर रात इस ट्रैक पर ओवर ओएचई की मरम्मत का काम भी पूरा कर लिया गया। इसके बाद रात में ही इस ट्रैक से डीजल इंजन और इलेक्ट्रिक इंजन से मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया।
कड़ी निगरानी के निर्देश
डीआरएम आशुतोष पंथ ने रेलवे के सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिए कि वे रेल सुरक्षा और संरक्षा को लेकर गंभीर रहें। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा रेल पथ की भी निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कॉशन लगाकर निकाली जा रहीं गाडिय़ां
ट्रैक पर छिटपुट मरम्मत अभी भी जारी है। इस दौरान बुधवार को मालगाड़ियां को कॉशन लगाकर निकाला गया। रेलवे ने पूरे पथ पर मरम्मत का निर्णय लिया है।