फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic road accident in Mainpuri early in the morning three cyclists crushed by unknown vehicle died on spot

मैनपुरी में सड़क हादसा: साइकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हाईवे पर बिखरीं लाशें...तीन मौतों से मचा कोहराम

Sat, 12 Oct 2024 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 09:33 AM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में सुबह-सुबह साइकिल से राशन लेने जा रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों की ही मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Tragic road accident in Mainpuri early in the morning three cyclists crushed by unknown vehicle died on spot
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा बेवर में एनएच 34 पर शनिवार की सुबह साइकिल से राशन लेने जा रहे तीन किसानों को भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भोगांव नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। चालक ट्रक को भगा ले गया। मौके पर ट्रक की नंबर प्लेट गिर गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खांकेताल निवासी किसान विनोद कुमार (46), खेमकरन (45) और सिंह लाल शाक्य (45) शनिवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपनी-अपनी साइकिलों से राशन लेने के लिए नगला केहरी के लिए निकले थे। तीनों जब एनएच 34 बाईपास पर विद्या देश कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचे तभी भोगांव की ओर से आ रहे ट्रक ने तीनों किसानों को चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आकर खेमकरन और विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। सिंह लाल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भोगांव-नवीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। सीओ भोगांव सत्यप्रकाश सिंह और प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित मृतक परिजन व ग्रामीण शांत हुए। जिसके बाद एक घंटे से लगा जाम खुल सका। मार्ग खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
 
विज्ञापन

नहीं आई एंबुलेंस, घायल को ई-रिक्शा से अस्पताल ले गए
एनएच 34 पर ट्रक की टक्कर से तीन किसानों की मौत के बाद ग्रामीणों ने कई बार पुलिस व एंबुलेंस सेवा को फोन मिलाया। लेकिन किसी का नंबर नहीं लगा। उधर घायल सिंह लाल की तबीयत बिगड़ती जा रही थी। ग्रामीणों ने उन्हें ई-रिक्शा से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस के समय से न आने पर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed