{"_id":"673470762538ca657907eaa7","slug":"tragic-accident-cousins-crushed-by-unknown-vehicle-both-died-chaos-in-the-family-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने रौंद दिए चचेरे भाई, दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने रौंद दिए चचेरे भाई, दोनों की मौत; परिवार में मचा कोहराम
Wed, 13 Nov 2024 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:55 PM IST
सार
मथुरा में छरौरा हाईवे के नजदीक अज्ञात वाहन ने चचेरे भाइयों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई।
थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह छरौरा हाईवे के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान थाना मगोर्रा के उमरी निवासी धर्मेंद्र 28 वर्षीय पुत्र रामस्वरूप और अशोक 40 वर्षीय पुत्र पूरन के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं, जो इंटरलॉकिंग ईंट लगाने का कार्य करते हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक धमेंद्र के भाई उमेश ने बताया कि सुबह घर से इंटरलॉकिंग ईंट का कार्य करने के लिए घर से आए थे। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। धर्मेंद्र की साथ वर्ष पूर्व शादी हुई थी।