फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident Bike rider killed by bus on Yamuna Kinara Marg

दर्दनाक हादसा: बाइक के आगे अचानक कूदा बंदर, बाइक सवार ने लगाई ब्रेक, पीछे से बस ने रौंदा, मौत

Sat, 11 Feb 2023 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 12:05 PM IST
सार

थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने शव को वहां से हटवाया। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Tragic accident Bike rider killed by bus on Yamuna Kinara Marg
सड़क हादसे के बाद बाइक हटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सुबह-सुबह यमुना किनारा मार्ग  पर बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचं गई। इस दौरान कुछ देर के लिए इस मार्ग पर जाम लग गया, पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के  लिए भेजने के साथ ही जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान मुलायम सिंह निवासी दयालबाग के रूप में हुई। बताया गया  है कि वह जीवनी मंडी की ओर से बाइक से किला की ओर जा रहे थे। मोती गंज मंडी के सामने अचानक न जाने कहां से उनकी बाइक के आगे बंदर ने छलांग लगा दी। इससे हड़बड़ाए बाइक सवार ने ब्रेक लगा दी, तभी पीछे से आती बस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने शव को वहां से हटवाया। मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed