फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trafic rools

मार्गों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित

Sat, 20 Jun 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
trafic rools
मैनपुरी। सड़क सुरक्षा समिति ने जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर दी है। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार पाए जाने पर वाहन और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हादसों को टालने के लिए वाहनों की गति नियंत्रित होना बहुत जरूरी है। वाहनों की विभिन्न मार्गों पर गति निर्धारित की जाए। अधिक गति पाए जाने पर वाहन और चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। बैठक में एआरटीओ राजेश कर्दम, एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, पीटीओ कौशलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमुख मार्ग दो पहिया चार पहिया
कुरावली मार्ग 40 किमी 60 किमी
भोगांव-शिकोहाबाद 40 किमी 40 किमी
करहल-मैनपुरी 50 किमी 50 किमी
मैनपुरी-भोगांव 40 किमी 50 किमी
भोगांव-कुरावली 20 किमी 25 किमी
बेवर-इटावा 40 किमी 60 किमी
सिरसागंज-किशनी 40 किमी 60 किव्मी
सभी मार्गों पर वाहनों की गति सीमा तय कर दी गई है। अधिक गति सीमा होने पर वाहनों और चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परेशानी से बचने केे लिए वाहन चालक तय गति सीमा के अंदर ही वाहनों को चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कर्दम, एआरटीओ
इंटरसेप्टर से स्पीड होगी चेक
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर इंटरसेप्टर वाहन से चेकिंग करके ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed