फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic will remain closed for 24 hours due to repair work

Agra News: मरम्मत कार्य के चलते 24 घंटे बंद रहेगा यातायात

Fri, 08 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed for 24 hours due to repair work
कासगंज। रेलवे की तरफ से अमांपुर रोड पर आवास विकास क्रासिंग पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह क्राॅसिंग शनिवार की रात 9 बजे से रविवार की रात 9 बजे तक 24 घंटे बंद रहेगी। इस मार्ग से गुजरने वाले बड़े वाहनों को अमांपुर-एटा मार्ग से निकाला जाएगा। वहीं चार पहिया व दुपहिया वाहनों को अहरौली व सहावर गेट क्रॉसिंग से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

अमांपुर मार्ग पर कासगंज जंक्शन-कासगंज सिटी स्टेशनों के बीच आवास विकास काॅलोनी के गेट संख्या-309 ए पर ट्रैक के मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जेसीबी मशीन से क्राॅसिंग पर खुदाई की जाएगी। मशीनों से रेलवे लाइनोें के स्लीपर को बदला जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे लाइनों में पैकिंग को बदलकर उनके स्थान पर नई पैकिंग, मशीनों के सहारे लगाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 9 नवंबर शनिवार की रात 8 बजे से 10 नवंबर रविवार की रात 8 बजे तक चलेगा। इसके चलते अमांपुर रोड़ सड़क मार्ग 24 घंटे बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले इस मार्ग से रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते है। अनाज मंडी जाने के लिए किसान भी इसी मार्ग को प्रयोग में लाते हैं। दुपहिया और चार पहिया वाहनों को गेट संख्या 250 अहरौली तथा गेट संख्या 310 सहावर गेट क्राॅसिंग से निकाला जाएगा। वहीं बड़े वाहनों को अमांपुर-एटा मार्ग से निकाला जाएगा। मरम्मत कार्य को लेकर इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

- आवास विकास रेलवे क्राॅसिंग पर शनिवार की रात से रविवार की रात तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसी चलते अमांपुर रोड़ पर यातायात बंद रहेगा। मरम्मत कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। वाहनों को मार्ग परिवर्तित कर निकाला जाएगा।-राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed