फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic police will provide CPR and first aid in case of accident

Agra News: दुर्घटना पर ट्रैफिक पुलिस देगी सीपीआर और प्राथमिक उपचार

Tue, 30 Dec 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Traffic police will provide CPR and first aid in case of accident
आगरा। दुर्घटनाओं की रोकथाम और घायलों के जीवन की रक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित प्रशांत मेमोरियल हॉल में फर्स्ट एड ट्रेनिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार ने की।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि कार्यशाला में कमिश्नरेट के 14 थानों की 17 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों ने हिस्सा लिया। डीजीपी मुख्यालय के निर्देशों के बाद यह प्रशिक्षण कराया गया, जिसका लक्ष्य शहर को जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट बनाने के सपने को साकार करना है। सेक्टम संस्था केडॉ. सीपी गौतम और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को सड़क दुर्घटना, सीपीआर, डूबने और जलने जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने प्रशिक्षण से पूर्व और बाद में टेस्ट लेकर पुलिस कर्मियों के ज्ञान का आकलन किया। प्रशिक्षण मैनुअल का वितरण और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed