{"_id":"6120d5bd6fcdbb574011a9c1","slug":"traffic-police-stops-heavey-vehicles-in-market-on-rakshabandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: रक्षाबंधन पर बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, यहां तैनात रहेगी पुलिस, जानिए यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: रक्षाबंधन पर बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, यहां तैनात रहेगी पुलिस, जानिए यातायात व्यवस्था
Sat, 21 Aug 2021 04:00 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 04:00 PM IST
सार
महिलाओं की संख्या को देखते हुए प्रमुख स्थानों के अलावा प्रमुख बाजार में भी महिला पुलिसकर्मी और महिला होमगार्ड गश्त करेंगी।
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी में रक्षाबंधन के मौके पर बाजार में चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। चार पहिया वाहनों से बाजार में लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था की है। एक दिन पहले ही प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रक्षाबंधन पर बाजार में जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने क्रिश्चियन तिराहा, नटराज होटल वाली गली, घंटाघर चौराहा, संता-बसंता चौराहा, बड़ा चौराहा पर बैरियर लगाए हैं। हर स्थान पर एक ट्रैफिक पुलिस के अलावा होमगार्ड तैनात रहेंगे। महिलाओं की संख्या को देखते हुए प्रमुख स्थानों के अलावा प्रमुख बाजार में भी महिला पुलिसकर्मी और महिला होमगार्ड गश्त करेंगी।
विज्ञापन
बारह घंटे तक रहेगी व्यवस्था
यातायात सुचारू रखने के लिए बाजार में 12 घंटे की व्यवस्था रहेगी। सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। बाजार में जाने वालों को चार पहिया वाहन बाजार से पहले ही खड़े करने होंगे। आड़े तिरछे खड़े किए जाने चार पहिया वाहनों का चालान करके जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बाजार में जाम रोकने के लिए व्यवस्था की गई है। बैरियरों पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। बाजार में मिले चार पहिया वाहनों का चालान करके जुर्माना वसूल किया जाएगा। अभय नरायन राय, सीओ सिटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात: महिला की मारपीट कर बेरहमी से हत्या, शव फंदे पर लटकाया