{"_id":"6120b189d0111838930b8d42","slug":"married-woman-brutally-murdered-in-eka-police-station-area-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात: महिला की मारपीट कर बेरहमी से हत्या, शव फंदे पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में सनसनीखेज वारदात: महिला की मारपीट कर बेरहमी से हत्या, शव फंदे पर लटकाया
Sat, 21 Aug 2021 01:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:25 PM IST
सार
महिला के दो पुत्र हैं एक अपनी ननिहाल में रहता है जबकि दूसरा पुत्र वारदात की रात को अपने बाबा के घर सोने गया था। शनिवार सुबह जब घर आया तब हुई जानकारी
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र में एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। महिला की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि थाना जसराना के गांव की लड़की की शादी थाना एका क्षेत्र के गांव में हुई थी। महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है और उसके दो बेटे हैं। महिला के दो पुत्रों में से एक अपनी ननिहाल में रह रहा है जबकि दूसरा पुत्र शुक्रवार को अपने बाबा के यहां सोने चला गया था। शनिवार सुबह पुत्र ने घर पर आकर देखा तो महिला का शव पंखे पर लटका हुआ था। उसने चीख पुकार मचाई और घटना के बारे में लोगों को बताया। महिला का शव फंदे पर लटके होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ घर के बाहर लग गई। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना एका से पुलिस फोर्स पहुंची। वहीं मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे
हत्या के बारे में जानकारी मिलने पर एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
फंदे पर शव लटकाने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। शुक्रवार देर रात में महिला अपने घर में अकेली थी। तभी किसी ने बेरहमी के साथ उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मैनुपरी: नदी में डूबे बच्चे ने पड़ोसी गांव में लिया जन्म, पिछले जन्म की बातें जानकारी ग्रामीण उत्सुक