फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Month: Police silent, bus drivers arbitrary

यातायात माह : पुलिस माैन, बस चालकों की मनमानी

Wed, 05 Nov 2025 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic Month: Police silent, bus drivers arbitrary
हाईवे पर जाम
आगरा। यातायात माह में भी पुलिस हाईवे से बसों की अस्थायी पार्किंग को नहीं हटा पा रही है। चौराहों पर वाहनों की मनमानी पर भी लगाम नहीं लग रह है। इसका खामियाजा राहगीरों को रोजाना भुगतना पड़ता है। छात्र स्कूल और कॉलेज जाने के लिए जाम में फंसे दिखते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11:35 बजे पर रामबाग फ्लाईओवर पर मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाली लेन पर करीब आधा दर्जन बस सवारियों के इंतजार में खड़ी थीं। इन बसों ने हाईवे की दो लेन घेर ली। वाहनों के निकलने के लिए एक लेन ही बची थी। उसे भी हाथरस की ओर जाने वाली बसों की अवैध पार्किंग ने प्रभावित कर दिया। बसों के अस्थायी ठहराव के कारण जवाहर पुल से वाटरवर्क्स फ्लाईओवर तक वाहनों की कतारें लगी थीं। सबसे ज्यादा दिक्कत भारी वाहनों को निकलने में हो रही थी। बस चालक और परिचालक यातायात पुलिसकर्मियों की कड़ाई को दरकिनार करते दिखे।
विज्ञापन

--------------

मनमाने तरीके से चौराहे पर सवारियां भर रहे वाहन
सुबह 11:40 बजे पर रामबाग चौराहे पर यातायात पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद रामबाग से वाटरवर्क्स की ओर आने वाले ऑटो चौराहे से सवारियां भरने को खड़े थे। एत्माद्दौला, नुनिहाई और हाथरस की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंसकर निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पुलिस करेगी कार्रवाई
चाैराहों पर टीएसआई की ड्यूटी रहती है। अगर बस चालक निर्धारित पार्किंग स्थल पर बसें नहीं खड़ी कर रहे हैं तो चालान की कार्रवाई की जाएगी। - सोनम कुमार, डीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed