फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic month is starting in Agrarally will be taken out from the police line

यातायात माह: सुनिए...जिंदगी बचाते हैं नियम, इनका पालन जरूर करें

Wed, 01 Nov 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 09:31 AM IST
सार

आगरा में यातायात माह की शुरूआत हो रही है। इसे लेकर पुलिस लाइन से रैली निकाली जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Traffic month is starting in Agrarally will be taken out from the police line
यातायात नियम की अनदेखी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनना। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना। वाहन की तेज रफ्तार और गलत दिशा, हादसों की वजह बन रही है। आगरा में 10 महीने में हुए 186 हादसों में 401 की जान गई, जबकि 509 लोग घायल हो गए। इनमें 80 फीसदी जिंदगियां बच सकती थीं यदि हेलमेट और सीट बेल्ट लगाई हुई होती।
विज्ञापन


हर वर्ष की तरह इस बार भी एक से 30 नवंबर तक पुलिस यातायात माह का आयोजन करेगी। बुधवार को पुलिस लाइन से रैली निकाली जाएगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


फिर कैसे होगा नियम का पालन?
शहर में पुलिस आम लोगों के यातायात नियम तोडऩे पर चालान काटती है। मगर, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है। वो भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। भगवान टाकीज चौराहे से दयालबाग की तरफ एक सिपाही बिना हेलमेट के जा रहा था। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं वाटर वर्क्स ट्रैफिक लाइट खराब पड़ी हैं, जबकि मंगलवार शाम 5 बजे सुल्तानगंज पुलिया पर पीली लाइट ही जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के पालन के बारे में जागरूक करेंगे
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अरुण चंद्र ने बताया कि 80 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी से होती हैं। 39 फीसदी मामलों में सिर में चोट लगने की वजह से लोगों की जान जाती है। यातायात माह में लोगों को नियमों के पालन के बारे में बताया जाएगा। 


ई रिक्शा का पहिया निकला, 5 घायल
एमजी रोड पर मंगलवार को सुभाष पार्क के सामने सवारियों से भरे ई रिक्शा का एक पहिया निकल गया। इससे ई रिक्शा पलट गया। उसमें सवार चालक सहित 5 लोग घायल हो गई। घटना के समय थाना नाई की मंडी के पुलिसकर्मी गाड़ी से निकल रहे थे। उन्होंने घायलों की सहायता की। ई रिक्शा पलटा होने से जाम लग गया। घायलों में चालक राहुल, सवारी राधा, सनी, धर्मवीर और शाहरुख हैं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed