फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jams will be removed, public representatives and police will make a plan together.

Agra News: दूर होगा ट्रैफिक जाम, जनप्रतिनिधि और पुलिस मिलकर बनाएंगे प्लान

Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams will be removed, public representatives and police will make a plan together.
एमजी रोड पर साईं की तकिया से कलेक्ट्रेट तक दिन भर वाहन रेंग कर निकले।संवाद
आगरा। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की समीक्षा बैठक के दौरान पूरे शहर में चल रहे मेट्रो के निर्माण की वजह से ध्वस्त यातायात व्यवस्था का मुद्दा जमकर उठा। जिले के हर जनप्रतिनिधि ने जाम और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को जमकर घेरा। आरोप लगाया कि एक ओर पुलिस ने चरणबद्ध की बजाय एक साथ पूरे शहर में निर्माण की अनुमति दे दी। इससे शहर में पांच मिनट की दूरी तय करने में 40 से 45 मिनट लग रहे हैं। मंत्री ने इस पर पुलिस कमिश्नर को जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण कर समस्या दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सांसद नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शिवहरे व अन्य ने यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल किए। सांसद जैन ने एमजी रोड, माल रोड, भगवान टॉकीज से सिकंदरा के अलावा अबुल उलाह दरगाह, वाटरवर्क्स चौराहा, रामबाग चौराहा और आईएसबीटी चौराहा जाम के हॉट स्पॉट बनने की बात कही। अवैध रूप से बसें व अन्य वाहन खड़े होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक को फटकार लगाते हुए सरकारी बसों को बस अड्डे के अंदर से ही सवारियां भरने के लिए निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को चौराहों को जाममुक्त करने को कहा। उन्होंने यमुना नदी के किनारे एलिवेटेड रोड तथा रिंग रोड, ब्रिज, अंडरपास, यमुना पर नए ब्रिज बनाने, एनएच-19 के चौड़ीकरण तथा एमजी रोड-2 पर एलिवेटेड रोड बनाने के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार कर अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हर जनप्रतिनिधि को बुलाएं
सांसद नवीन जैन व एमएलसी विजय शिवहरे ने विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण में चुनिंदा लोगों को बुलाने पर पीडब्ल्यूडी को घेरा। मंत्री ने कहा कि हर कार्यक्रम के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को बुलावा जरूर भेजा जाए। इससे पहले मंत्री ने ग्वालियर रोड के पास नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव व जलेसर रोड पर एनएचएआई को तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मनमानी पर नकेल होगी
बैठक में शांतिभंग के तहत हो रही पुलिस की कार्रवाई में मनमानी पर सभी नेताओं ने नाराजगी जताई। कहा गया कि दोनों पक्षों के समझौते की बात कहने के बाद भी पुलिस दोनों को जेल भेज रही है। डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले शांतिभंग में एक दिन में लोग छूट जाते थे लेकिन पुलिस मनमानी कर कई दिन के लिए जेल भेज रही है। मंत्री ने पुलिस कमिश्नर को पुलिस की मनमानी पर नकेल कसने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed