फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic jam on highway due to waterlogging caused by rain

आगरा न्यूज: बारिश से हाईवे पर जलभराव, वाहनों की लग गई कतार; दिनभर रेंगते रहे वाहन

Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 26 Aug 2026 11:45 PM IST
सार

आगरा में बुधवार को बारिश से हाईवे पर जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। दिनभर वाहन रेंगते हुए नजर आए। लोगों का घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

विज्ञापन
Traffic jam on highway due to waterlogging caused by rain
हाईवे पर लगी वाहनों की कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बारिश से बुधवार को हाईवे (एनएच-19) पर हुए जलभराव ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। जगह-जगह वाहन जाम में फंस गए। 5 मिनट का रास्ता तय करने में घंटे से अधिक का समय लग गया। पुलिसकर्मी भी जाम को खुलवाने में नाकाम साबित रहे। दोपहर से शाम तक वाहन रेंगते रहे। लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं।
विज्ञापन


हाईवे पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग लगी हैं। कई जगह रास्ता संकरा हो गया है। बुधवार को रुक-रुककर हुई बारिश से हाईवे पर पानी भर गया। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने लगा। लंगड़े की चौकी से भगवान टॉकीज तक वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। बसों, ट्रकों के साथ ही अन्य वाहन फंस गए। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने की कोशिश में लगे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


यही हाल आईएसबीटी से सिकंदरा तक का भी रहा। गुरुद्वारा कट को पार करने में 30-35 मिनट का समय लगा। यही हाल शाम चार बजे से 7 बजे तक रहा। इसके अलावा बोदला, शाहगंज, लोहामंडी रोड पर बारावफात के जुलूसों के कारण डायवर्जन किया गया। यहां पर भी लोगों को जाम में फंस गए। एमजी रोड पर भी बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने की वजह से वाहनों की रफ्तार कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed