फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversions in the city from tomorrow for Durga idol immersion

Agra News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर में कल से डायवर्जन

Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic diversions in the city from tomorrow for Durga idol immersion
आगरा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर्व के लिए यातायात पुलिस ने शहर में डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 19 से 21 अक्तूबर तक सुबह 6 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक रहेगी। इस अवधि में यमुना किनारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदली जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिमाओं का विसर्जन कैलाश घाट, बल्केश्वर घाट, दशहरा घाट और हाथी घाट पर होगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर कई प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन रोककर उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बताया कि किसी असुविधा के लिए यातायात कंट्रोल हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस ने एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने का भी आग्रह किया है। यमुना किनारा मार्ग पर सिटी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। बसें अमर सिंह गेट और करियप्पा चौराहे से होकर गुजरेंगी। प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक यमुना किनारा मार्ग पर पहले से जारी सभी नो एंट्री पास और अनुमति पत्र निरस्त माने जाएंगे।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध
वाटरवर्क्स-सुल्तानगंज की पुलिया से श्मशान घाट चौराहे तक यमुना किनारा मार्ग पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन एनएच-19 या एमजी रोड से जा सकेंगे। श्मशान घाट से जीवनी मंडी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन अमर सिंह गेट, बिजलीघर चौराहा, दरेसी या करियप्पा रोड से एमजी रोड होकर निकलेंगे। यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन इनर रिंग रोड से फतेहाबाद रोड होते हुए एमजी रोड की ओर जाएंगे। डॉ. बीआर आंबेडकर यमुना पुल की ओर से व्यावसायिक वाहन यमुना किनारा गोलचक्कर पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एत्माद्दौला की तरफ से कोई वाहन बेलनगंज नहीं आएगा। बेलनगंज से हल्के वाहन स्ट्रेची पुल होकर एत्माद्दौला जा सकेंगे। बेलनगंज तिराहे से हाथी घाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसीपी छत्ता कट से डायवर्जन में यमुना किनारा मार्ग पर दबाव बढ़ने पर वाहनों को बेलनगंज अथवा कचहरी घाट-दरेसी की ओर भेजा जाएगा। ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग से निकलने वाले वाहनों को श्मशान घाट तिराहे से यमुना किनारा मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा। हाथी घाट रेलवे पुल पर केवल प्रतिमाएं लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश मिलेगा, अन्य को श्मशान घाट चौराहे की ओर मोड़ा जाएगा। थाना छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर और ताजगंज पुलिस विसर्जन को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed