फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversion to come into effect in Agra from Sunday evening

आगरा में कल ट्रैफिक डायवर्जन: पृथ्वीनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे वाहन, घर से निकलने से पहले देखें ये रूट प्लान

Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 22 Aug 2026 06:01 AM IST
सार

सावन के चाैथे सोमवार को लेकर आगरा में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला का आयोजन किया जाएगा, ऐसे में मंदिर की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डायवर्जन रविवार शाम चार बजे से लागू होगा, जो मेला समाप्ति तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Traffic diversion to come into effect in Agra from Sunday evening
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के चौथे सोमवार यानी 24 अगस्त को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रविवार शाम 4 बजे से मंदिर के आसपास वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। डीसीपी यातायात सोनम कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था मेला समाप्ति तक जारी रहेगी। रविवार रात 11 बजे नो एंट्री नहीं खुलेगी। वाहनों को पूर्व से निर्गत नो एंट्री पास, अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


 

इन मार्गों पर चलेंगे वाहन
- हाथरस और सादाबाद से वाहनों को डायवर्ट कर सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर भेजा जाएगा।
- मथुरा, फिरोजाबाद की तरफ वाहन एनएच-19 से निर्बाध रूप से जा सकेंगे।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता, रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहा होते हुए एत्मादपुर से एनएच-19 जाएंगे।
- भरतपुर-फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को महुअर से दक्षिणी बाईपास होकर निकाला जाएगा।
- यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की तरफ आने वाले वाहन खंदौली न उतरकर कुबेरपुर होकर जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 होकर जाएंगे।
- रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन रामबाग से एनएच-19 से एत्मादपुर, बरहन तिराहा, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन एनएच-19 से एत्मादपुर, बरहन तिराहा, मुड़ी चौराहा से जाएंगे।
- रामबाग से जलेसर (एटा) की ओर के भारी वाहन टूंडला होकर जाएंगे।
- शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से टूंडला होकर जाएंगे।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ दक्षिणी बाईपास, एनएच-19, कुबेरपुर कट, यमुना एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड, गुतिला अंडरपास (जवाहर पुल) से शमसाबाद, इरादनगर, सैंया होकर जाएंगे।
- पथौली नहर से वायु विहार तिराहा पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
- अमरपुरा चौराहा से कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- रामबाग, एत्मादौला तिराहा, यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला, अमर सिंह गेट, तारघर चौराहा, क्लब चौराहा, मधुनगर चौराहा, रोहता नहर चौराहा तक कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंट पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में यह रहेगा बदलाव
- वायु विहार तिराहे से कोई भी चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की ओर नहीं जाएगा, चार पहिया वाहन अमरपुरा से बोदला होकर जाएंगे।
- पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- भोगीपुरा चौराहा से पृथ्वीनाथ फाटक के बीच पड़ने वाले मार्गों से आने वाले वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
- तहसील तिराहा से कोई भी वाहन रूई की मंडी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। सभी वाहन पंचकुइयां चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर मारुति एस्टेट, बोदला चौराहा से अमरपुरा होकर जाएंगे।
- रूई की मंडी चौराहे पर बैरियर लगाकर भोगीपुरा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को तहसील चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
- रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन मारुति एस्टेट होकर जाएंगे।
- सीओडी तिराहे से किसी भी प्रकार का वाहन भोगीपुरा चौराहा नहीं जाने जाएंगे। वाहन कोठी मीना बाजार और स्पीड कलर लैब चौराहा होकर जाएंगे।
- शाहगंज चौराहे से भोगीपुरा और रूई की मंडी चौराहे की ओर प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- स्पीड कलर लैब चौराहा से शाहगंज चौराहा की ओर कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। सभी वाहन सोरों कटरा से पंचकुइयां होकर जा सकेंगे।
- कैलाश महादेव मंदिर, रावली, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चना, जलाभिषेक की वजह से 24 अगस्त को भोर 4 बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक बैरियर लगाकर यातायात संचालित किया जाएगा।

 
विज्ञापन

सहायता के लिए यह नंबर मिलाएं
पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता, सूचना और आपातकालीन स्थिति में यातायात पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क कर सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed