Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   traffic diversion on arrival of the Chief Minister in Agra

Agra: आज घर से निकलें संभलकर... सुबह 8 बजे से बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कैसे गुजरेंगे वाहन

Wed, 26 Mar 2025 05:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 26 Mar 2025 05:09 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा आ रहे हैं। ऐसे में शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था तैयार करने के साथ डायवर्जन भी लागू किया गया है।
 

विज्ञापन
traffic diversion on arrival of the Chief Minister in Agra
Traffic police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को आगरा आगमन के कारण सुबह 8 बजे से यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एमजी रोड पर वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन


सुभाष पार्क से कोई भी वाहन कोठी मीना बाजार मैदान से शाहगंज की ओर नहीं जा सकेगा। सभी वाहन कलेक्ट्रेट तिराहे से होकर निकाले जाएंगे। नालबंद तिराहे से भी वाहन कोठी मीना बाजार मैदान की ओर नहीं जा सकेंगे। रुई की मंडी से लोहामंडी चौराहा जाने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। यहां से वाहन बोदला चौराहे से होकर गुजारे जाएंगे। एसीपी लोहामंडी कार्यालय से कोई भी वाहन सुभाष पार्क या नालबंद की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसी तरह मदिया कटरा लोहामंडी से शाहगंज जाने वाले वाहन हरीपर्वत होकर एमजी रोड से निकलेंगे। शाहगंज की तरफ जाने वाले वाहनों को लोहामंडी चौराहे पर रोक दिया जाएगा। यहां से वाहन बोदला चौराहे से निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था
फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और बोदला की साइड की बसों के लिए कोठी मीना बाजार फील्ड और फिरोजाबाद, भगवान टॉकीज, फतेहाबाद, शमशाबाद, रोहता और मलपुरा से आने वाली बसों के लिए पुलिस लाइन परेड ग्राउंड और पुलिस अस्पताल में पार्किंग की जाएगी। जबकि सामान्य दो और चारपहिया वाहनों के लिए जूता प्रदर्शनी और शिक्षा भवन में पार्किंग बनाई गई है, तो सेंट जौंस कॉलेज और आगरा कॉलेज में भी वाहन खड़े हो सकेंगे।

वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग
डायट सेंटर पंचकुइयां, एमजी रोड और एप कॉम मेट्रो पार्किंग बनाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed