{"_id":"6885a16ca9b8dd956e075345","slug":"traffic-diversion-in-agra-due-to-kailash-mela-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: हाईवे पर सिकंदरा की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन, घर से देखकर निकलें ये डायवर्जन; ड्रोन से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: हाईवे पर सिकंदरा की तरफ नहीं जा सकेंगे वाहन, घर से देखकर निकलें ये डायवर्जन; ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Sun, 27 Jul 2025 09:18 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:18 AM IST
सार
आगरा में सिकंदरा हाईवे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। कैलाश मेला के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दाैरन ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में कैलाश मेला रविवार से शुरू होगा। ऐसे में आप अपने वाहन से सिकंदरा की तरफ जाने से बचें। मेले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था बदली गई है। सोमवार रात तक डायवर्जन लागू रहेगा।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया नेशनल हाईवे पर सिकंदरा की तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मेले में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। रविवार शाम 4 बजे से 29 जुलाई को मेला समाप्ति तक डायवर्जन रहेगा।
27 और 28 जुलाई को नो एंट्री नहीं खुलेगी। भारी वाहनों को बदले मार्ग से निकाला जाएगा। घर से निकलने से पहले डायवर्जन को समझ लें, जिससे कोई परेशान न हो। उन्होंने बताया कि पुलिस को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर के पास अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है।

यह रहेगा डायवर्जन
- सिकंदरा सब्जी मंडी से किसी भी वाहन को सिकंदरा चाैराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन सर्विस रोड से मंडी अंडरपास होकर शास्त्रीपुरम पुल से निकलेंगे।
- एनएच-19 से कैलाश मोड़ की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कारगिल और गुरुद्वारा गुरु का ताल की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- सोमवार को तड़के 4 बजे से जलाभिषेक, पूजा-अर्चना तक चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा।
- रावली, राजेश्वर और बल्केश्वर मंदिर के आसपास वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।