Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic Chaos Continues in Agra Despite Traffic Awareness Month, Autos and Buses Cause Congestion

टूट रहे नियम, दौड़ रहे चालान: यातायात माह में भी चौराहों पर ऐसा हाल, सड़कों पर वही अराजकता; सो रही है पुलिस

Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

यातायात माह में जागरूकता अभियान और चालान के बावजूद आगरा के चौराहों पर ऑटो-ई रिक्शा की अव्यवस्थित पार्किंग और हाईवे पर बसों के रुकने से जाम लग रहा है। बिजलीघर, भगवान टॉकीज, रामबाग और लोहामंडी समेत कई इलाकों में लोग रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Traffic Chaos Continues in Agra Despite Traffic Awareness Month, Autos and Buses Cause Congestion
बिजलीघर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यातायात माह में नियमों के उल्लंघन पर कोई रोक नहीं लग रही है। चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा चालक पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। बेतरतीब खड़े होकर सवारियां भरते हैं। जाम लगता है लेकिन इन पर पुलिसकर्मी मेहरबान हैं। इसी तरह हाईवे पर आईएसबीटी, भगवान टॉकीज और रामबाग में बसों का यही हाल है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ चालान तक सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


यातायात माह में पुलिस स्कूल-कॉलेज में लोगों को जागरूक कर रही है। चालान की कार्रवाई भी की जा रही है मगर शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। चौराहों पर खड़े ऑटो, ई-रिक्शा लोगों के आवागमन में बाधा बने हुए हैं। 100 और 50 मीटर की दूरी पर पार्किंग कराने के नियम का भी पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


पुराने शहर के प्रमुख बिजलीघर पर सड़क कम नजर आती है। यहां पर सवारी वाहनों की लाइन लगी रहती है। इस कारण मंटोला, सुभाष बाजार, छीपीटोला, आगरा फोर्ट स्टेशन की तरफ जाना मुश्किल हो जाता है। यातायात पुलिस के साथ ही चौराहे पर बनी चौकी में बैठे पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं करते हैं। इस वजह से दिन भर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर चौराहे का यही हाल
शाहगंज, भोगीपुरा, बोदला, कारगिल, सिकंदरा, लोहामंडी, भगवान टॉकीज, रामबाग, टेढ़ी बगिया की भी यही स्थिति है। एक तरफ ऑटो, ई-रिक्शा की पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है तो दूसरी तरफ कई रास्तों पर दुकानों के बाहर दो और चार पहिया वाहनों को खड़ा करने से जाम लग रहा है। इस पर ट्रैफिक पुलिस के साथ नगर निगम का भी ध्यान नहीं है।

लोहामंडी पर फंसे वाहन
लोहामंडी चौराहे से मदिया कटरा मार्ग पर सोमवार दोपहर से शाम तक वाहनों की लाइन ने लोगों को परेशान किया। यहां पर ट्रैफिक पुलिस के इंतजाम न होने से वाहन फंसे रहे।



अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बताया कि ऑटो, ई-रिक्शा में अधिक सवारी बैठाने की शिकायत हैं। नाबालिग के भी चलाने की जानकारी मिली हैं। चालकों का सत्यापन किया जाएगा। यातायात में समस्या पैदा होने पर भी चालान भी होंगे। सीज करने की भी कार्रवाई होगी। ऑटो-ई रिक्शा यूनियन से भी बात की जाएगी। नियम नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed