फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders Threaten Hunger Strike if Kaluaram Mandi Is Not Shut Down

Agra: कलुआराम मंडी को लेकर आर-पार की लड़ाई, व्यापारी बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे भूख हड़ताल

Thu, 23 Jul 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

आगरा के बरौली अहीर की नवीन फल एवं सब्जी मंडी में व्यापारी 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं और बसई की अवैध मंडियों के साथ कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग कर रहे हैं। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने जल्द फैसला नहीं लिया तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
 

विज्ञापन
Traders Threaten Hunger Strike if Kaluaram Mandi Is Not Shut Down
कलुआराम मंडी बंद नहीं की तो भूख हड़ताल करेंगे व्यापारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नवीन फल एवं सब्जी मंडी बरौली अहीर में बुधवार को 13वें दिन भी व्यापारियों का धरना जारी रहा। वह बसई में अवैध मंडियों के साथ संचालित कलुआराम मंडी को बंद कराने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि प्रशासन ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: साली की सगाई भी न देख सका जीजा, समारोह के दौरान हुआ ऐसा कांड; चली गई आंखों की रोशनी
विज्ञापन



मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन बरौली अहीर मंडी का संचालन शुरू करना चाहता है तो उसे बसई की अवैध मंडियों के साथ कलुआराम मंडी को भी बंद करना ही होगा। उसके लगातार चलने से कोई किसान बरौली अहीर मंडी नहीं आएगा। कलुआराम की मृत्यु के बाद लाइसेंस उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम नहीं आया है। प्रशासन ईमानदारी से सभी तथ्यों को देखकर कलुआराम मंडी को अवैध घोषित कर बंद कराए। ऐसा न करने पर व्यापारी भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान होतम सिंह, अंशुल धाकरे, जयवीर, आकाश यादव, कोमल सिंह, पवन, कुंवरपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी


आज धरना स्थल पर आएंगी कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य
प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के धरना स्थल पर आने की सूचना मिली है। उनके सामने सभी व्यापारी अपनी बातों को रखेंगे।

ये भी पढ़ें -   Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed