{"_id":"6a618c719e1c751cd401aea2","slug":"cm-yogi-to-visit-agra-for-two-days-will-launch-and-inaugurate-53-projects-worth-421-crore-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर सीएम योगी; 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी
Thu, 23 Jul 2026 09:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 23 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे के दूसरे दिन सीएम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे, जबकि प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : UP Gov. YT.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 25 जुलाई को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा होगी, जहां मुख्यमंत्री 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और 16 का लोकार्पण करेंगे। 26 जुलाई को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में कैशलेस योजना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार, शनिवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीधे टाटा ग्राउंड पहुंचेगा। जनसभा को संबोधित करने से पहले वे यहां सरकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे। इसके बाद शाम 6 बजे सीएम सर्किट हाउस में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों और संगठन को लेकर विशेष बैठक करेंगे।
ये भी पढ़ें - Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत
ये भी पढ़ें - Agra News: कार और बाइक की आमने-सामने से टक्कर, 15 फीट उछलकर गिरा युवक; दर्दनाक हादसे में हो गई मौत
दौरे के दूसरे दिन, 26 जुलाई को मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर पहुंचेंगे। वे शिवाजी मंडपम सभागार में विवि की बहुप्रतीक्षित कैशलेस योजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण शनिवार को सार्वजनिक अवकाश के बावजूद महाविद्यालय के शिक्षकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अबुल उलाह के उर्स का सार्वजनिक अवकाश था। रविवार को सीएम के दौरे के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां भी निरस्त रहेंगी।
ये भी पढ़ें - UP: बाइक चोरों को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए 15-15 हजार? गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले; जांच शुरू
ये भी पढ़ें - UP: बाइक चोरों को छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए 15-15 हजार? गंभीर आरोप में फंसे वर्दीवाले; जांच शुरू