फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special Trains Will Run Between Agra And Mathura On Mudiya Mela See Schedule

Mudiya Mela 2026: मुड़िया मेला पर आगरा और मथुरा के बीच चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 23 Jul 2026 08:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 08:56 AM IST
सार

 रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आगरा-मथुरा रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने के साथ कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। 24 जुलाई से 1 अगस्त तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
Special Trains Will Run Between Agra And Mathura On Mudiya Mela See Schedule
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुड़िया पूर्णिमा और गोवर्धन परिक्रमा मेले में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के लिए विशेष व्यवस्था की है। 24 से 31 जुलाई तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच तीन जोड़ी मेमू स्पेशल चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि झांसी-आगरा कैंट पैसेंजर का विस्तार डीग तक और नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार ग्वालियर तक किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को मथुरा और आगरा कैंट पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन


 

ट्रेन संख्या 11901-11902 झांसी-आगरा कैंट अब 29-30 जुलाई को डीग तक जाएगी। वापसी में 30 व 31 जुलाई को डीग से झांसी चलेगी। ट्रेन 14212-14211 नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी 24 से 31 जुलाई तक ग्वालियर तक और वापसी में 25 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्वालियर से संचालित होगी।
 

आगरा कैंट से मथुरा के बीच तीन जोड़ी मेमू स्पेशल सुबह 10:35, 11:15 और 11:30 बजे रवाना होकर 12:15, 12:45 और 1:10 बजे मथुरा पहुंचेंगी। वापसी में मथुरा से 12:45, 2:05 और 2:30 बजे चलकर आगरा कैंट 2:40, 4:10 और 4:15 बजे पहुंचेंगी। साथ ही 12652, 12708, 12642 और 12650 एक्सप्रेस को मथुरा और आगरा कैंट पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

कोलकाता इंटरसिटी दो दिन निरस्त अजमेर-सियालदह का बदला रूट
 पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सितंबर में आगरा होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें आगरा कैंट-कोलकाता इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन में निरस्त रहेंगी, जबकि सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस चार दिनों तक बदले मार्ग से चलेंगी।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर तथा 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। वहीं 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक सीतारामपुर-धनबाद-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बजाय सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलेगी। इसी प्रकार 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस भी 23 से 26 सितंबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-धनबाद-सीतारामपुर के स्थान पर पटना-झाझा होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed