फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traders are in distress after fire in six shops in Sindhi Bazaar of Agra Said everything ruined before Holi

Agra: अग्निकांड ने किया बर्बाद, व्यापारियों के निकल रहे आंसू; कैबिनेट मंत्री ने जांच कराने की कही बात

Thu, 21 Mar 2024 07:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 07:38 AM IST
सार

अग्निकांड ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। व्यापारियों के आंसू निकल रहे है। पीड़ितों से मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री ने घटना की जांच कराने की बात कही। 

विज्ञापन
Traders are in distress after fire in six shops in Sindhi Bazaar of Agra Said everything ruined before Holi
दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में हॉस्पिटल रोड सिंधी बाजार में छह दुकानों में अग्निकांड के बाद व्यापारी बेहाल हैं। होली के त्योहार से पहले सब बर्बाद हो गया। उनके सामने सिर्फ जली दुकान बची है। दूसरे दिन सामान समेटते दुकानदारों के आंसू निकल रहे थे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पीड़ित व्यापारियों का हाल जाना और उन्हें मदद व जांच का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


एसएन हॉस्पिटल रोड पर मंगलवार को तड़के सिंधी बाजार में छह दुकानों में आग लग गई थी। इसमें तीन दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। होली के लिए दुकानदारों ने दुकानों में पहले से सामान भर लिया था। आग में करोड़ों का माल जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार को दुकानदार खड़े होकर दुकानों को निहार रहे थे। इस दौरान उनके आंसू निकल रहे थे। उनका कहना था कि टोरंट की कमी के कारण सबकुछ खत्म हो गया। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब फिर से दुकानों कर पूरी मरम्मत करनी होगी। सामान भरने के लिए कहां से इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दुकानदारों से मुलाकात की। दुकानदारों ने उन्हें टोरंट की लापरवाही से दुकानों में आग लगने के बारे में बताया। इस पर मंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को फोन कर घटना की जांच के साथ पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा। 


उन्होंने कहा लापरवाही किसी की भी हो व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पीड़ित दुकानदारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके साथ ही जांच कमेटी में विद्युत विभाग के अधिकारी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पूरी घटना की जांच करेंगे। ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed