फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tractor overturned uncontrollably, driver dies

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturned uncontrollably, driver dies
शिकोहाबाद। नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाछपुर के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे चालक दब गया। लोगों की मदद से ट्रैक्टर को हटाया गया। चालक को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से नसीरपुर के गांव नगला मिश्री निवासी दयाकिशन (40) थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में अपने बहनोई राजनाथ के पास दस वर्ष से रह कर भरण पोषण कर रहा था। दयाकिशन लाछपुर स्थित अनिल बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर काम करता था। वह ट्रैक्टर में गिट्टी, बालू और सीमेंट भरकर ले जाता था। बृहस्पतिवार शाम को दयाकिशन ट्रैक्टर में सामान भरकर ले जा रहा था, तभी लाछपुर के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को उठाकर उसे निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। हादसे की जानकारी पर युवक के बहनोई परिवार के साथ मौके पर पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि परिजन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed