फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Township: Booking begins for 518 plots in Sector 4 of Phase 2

टाउनशिप: फेज 2 के 4 सेक्टर में 518 भूखंडों की बुकिंग शुरू

Thu, 04 Dec 2025 02:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Township: Booking begins for 518 plots in Sector 4 of Phase 2
आगरा। अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 में सेक्टर-4,5, 6 व 7 में 518 भूखंडों की बुकिंग शुरू हो गई है। 22 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण होंगे। चारों सेक्टर में 110 से लेकर 400 वर्ग मीटर तक के भूखंड हैं। 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर भूखंड का मूल्य निर्धारित हुआ है।
विज्ञापन

आगरा विकास प्राधिकरण 36 साल बाद नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में 138 हेक्टेयर में विकसित हो रही इस अटलपुरम टाउनशिप को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को लांच किया था। फेज-1 में सेक्टर 1, 2 व 3 में भूखंडों की बिक्री हो चुकी है। अब सेक्टर-4 से 7 तक 518 भूखंडों के लिए बुकिंग चल रही है। करीब 100 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि बुकिंग या भूखंडों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जयपुर हाउस स्थित कार्यालय में बने सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकता है। फिलहाल आवासीय भूखंडों की बिक्री हो रही है। आवासीय के बाद व्यावसायिक व अन्य भूखंडों के लिए पंजीकरण शुरू होंगे। इच्छुक लोग जनहित पोर्टल या आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 दिसंबर को बुकिंग बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed