फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourists had to buy tickets even after free entry to Taj Mahal due to software problem

सॉफ्टवेयर की समस्या: ताजमहल में प्रवेश था मुफ्त, फिर भी खरीदना पड़ा टिकट; दो हजार पर्यटकों को हुआ नुकसान

Thu, 22 Jun 2023 10:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 10:01 AM IST
सार

ताजमहल में प्रवेश मुफ्त था। लेकिन, सॉफ्टवेयर की समस्या की वजह से टिकट खरीदना पड़ा। इससे दो हजार पर्यटकों को नुकसान हुआ। 

विज्ञापन
Tourists had to buy tickets even after free entry to Taj Mahal due to software problem
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ताजमहल सहित सभी स्मारकों में प्रवेश मुफ्त था। मगर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) का ऑनलाइन सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से करीब दो हजार पर्यटकों को टिकट खरीदना पड़ा। करीब सवा तीन घंटे तक टिकट बिके। सवा नौ बजे सॉफ्टवेयर अपडेट होने पर पहुंचे पर्यटकों ने मुफ्त प्रवेश किया।

विज्ञापन


ताजमहल सहित सभी स्मारक योग दिवस पर पर्यटकों के लिए मुफ्त थे। 20 मार्च 2023 को इसका शासनादेश जारी हुआ था। बुधवार सुबह छह बजे से पर्यटकों का ताजमहल पहुंचना शुरू हो गया। टिकट खिड़कियां बंद थीं। पर्यटकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे। सुबह नौ बजे तक करीब 2000 पर्यटक टिकट खरीद चुके थे। उसके बाद सिस्टम अपडेट हुआ। तब पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल का कहना है कि सिस्टम अपडेट नहीं होने के कारण पर्यटकों को टिकट खरीदना पड़ा। नौ बजे के बाद प्रवेश निशुल्क रहा। ताजमहल वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि योग दिवस पर 20 हजार से अधिक पर्यटकों ने विश्वदाय स्मारक का भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed