फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist who came to see Taj Mahal dies of heat stroke two admitted to hospital

गर्मी का कहर: ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक की लू लगने से मौत, दो को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 17 Jun 2024 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में सबसे अधिक समस्या ताज का दीदार करने आ रहे पर्यटकों के लिए है। बीते दिन नेपाल के पर्यटक की लू लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Tourist who came to see Taj Mahal dies of heat stroke two admitted to hospital
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटक की लू लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रविवार को अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में स्मारकों में पहुंचने वाले पर्यटकों की बुरी हालत है। वह यहां की गर्मी सहन नहीं कर पा रहे हैं। रविवार को ताजमहल देखने आए नेपाल के पर्यटक की लू लगने से मौत हो गई। इनके 10 साथियों की हालत खराब हो गई, जिसमें से दो का इलाज फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीलम राणा ने बताया कि नेपाल से 11 जून को 40 लोगों का जत्था भारत भ्रमण के लिए निकला था। इसमें अधिकांश उम्रदराज हैं। मथुरा-वृंदावन में दर्शन करने के बाद जत्था करीब तीन बजे ताजमहल पहुंचा। इनकी बस पश्चिमी गेट पार्किंग पर खड़ी की। इसमें नेपाल के मधेश प्रदेश निवासी फेकन खत्बे (75) की गोरखपुर में लू लग गई थी, तब से इनकी हालत ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते ये बस में ही बैठे रहे, इनके पास एक-दो साथी रह गए। करीब 5 बजे इनकी बस में ही मौत हो गई। इस पर इनके साथी चीख-पुकार करने लगे। डिस्पेंसरी से चिकित्सकीय टीम मौके पर बुलाई, इन्होंने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मना कर रहे हैं। इनके साथियों ने परिजनों को भी फोन पर सूचना दे दी है, शव को ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

इनके साथ आए 10 साथी की ताजमहल में गर्मी से हालत खराब हो गई। चक्कर और घबराहट होने लगी। दो बेहोश हो गए। ताजमहल पर मौजूद चिकित्सकीय टीम के इलाज से 8 की हालत सामान्य हो गई। दो पर्यटक सुंदरानी और उपेंद्र चौधरी को फतेहाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से सुंदरानी की हालत गंभीर है और आईसीयू में भर्ती हैं। उपेंद्र चौधरी की हालत में सुधार हो गया है और सामान्य वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed