फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourist Get Free Entry To Taj Mahal On International Yoga Day 2022

International Yoga Day: ताजमहल समेत इन स्मारकों में निशुल्क प्रवेश, पंचमहल सहित 250 स्थानों पर होगा योग

Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
सार

ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारकों पर योग दिवस पर कार्यक्रम किये जाएंगे। मुख्य आयोजन फतेहपुर सीकरी के पंचमहल परिसर में होगा। यहां केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पांच हजार लोगों के साथ योग करेंगे। 

विज्ञापन
Tourist Get Free Entry To Taj Mahal On International Yoga Day 2022
पूर्व संध्या पर ताजमहल के पार्श्व में योग करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक के पंचमहल से लेकर शहर के एकलव्य स्टेडियम तक 250 स्थानों पर योग किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इनमें जिले के करीब आठ लाख लोग शिरकत करेंगे। फतेहपुर सीकरी के पंच महल में भव्य आयोजन होगा। सोमवार शाम को केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग स्थल का निरीक्षण किया। इससे पहले डीएम ने तैयारियां का जायजा लिया था।

विज्ञापन


योग दिवस पर ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी एएसआई संरक्षित स्मारकों में प्रवेश निशुल्क रहेगा। आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्मारकों को निशुल्क करने की घोषणा की। यह पहली बार है, जब योग दिवस पर निशुल्क प्रवेश किया गया हो। ताजमहल को छोड़कर सभी स्मारकों पर योग दिवस पर कार्यक्रम किये जाएंगे। 

विज्ञापन

सीकरी में डीएम ने परखीं तैयारियां 

आठवें योग दिवस की पूर्व संध्या पर संयुक्त सचिव के साथ डीएम प्रभु नारायण सिंह ने फतेहपुर सीकरी में तैयारियां परखीं। मंच स्थल के साथ योग में आने वाले लोगों की बैठने की व्यवस्थाएं देखीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दूसरा मुख्य आयोजन एकलव्य स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों स्थानों पर करीब पांच-पांच हजार लोग शामिल होंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय स्तर तक करीब 250 स्थानों पर सोमवार रात तक तैयारियां होती रहीं। आठ लाख लोगों को योग में शामिल करने का लक्ष्य है। सबसे ज्यादा तीन लाख लोग बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग को एकत्र करने हैं। योग दिवस में शामिल होने वाले चिह्नित वाहन टोल फ्री रहेंगे। 

स्टेडियम में तैयारियों की समीक्षा

योग दिवस पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम के लिए सोमवार को देर रात तक स्टेडियम में तैयारियां चलती रहीं। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि देर रात तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

क्रीड़ा भारती के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष रीनेश मित्तल ने बताया कि तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और क्रीड़ा भारती के ब्रज प्रांत सह मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ ने तैयारियों की समीक्षा की। मित्तल ने बताया कि स्टेडियम में हॉकी इंडिया के पूर्व कप्तान जगबीर सिंह, आयुक्त अमित कुमार गुप्ता साहित शहर की तमाम बड़ी शख्सियतें मौजूद रहेंगी।

ये होगा कार्यक्रम 

प्रात: 6:00 बजे : दीप प्रज्ज्वलन और कार्यक्रम की भूमिका
प्रात: 6:40 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
प्रात: 7:00 बजे : योग का कार्यक्रम
प्रात: 7.45 बजे : कार्यक्रम का विराम

34 जगह आयोजन कर रहा क्रीड़ा भारती

क्रीड़ा भारती के ब्रज प्रांत के सह मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संस्था की ओर से जिले में 34 पार्कों और अन्य स्थानों पर योग समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। क्रीड़ा भारती का लक्ष्य एक लाख लोगों को योग कराने का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed