फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tourist fainted due to the humidity at the Taj Mahal in Agra

Taj Mahal: करीब 25 हजार पर्यटकों ने किया ताजमहल का दीदार, उमस से हुए बेहाल, एक बेहोश

Mon, 05 Sep 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

वीकेंड पर ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 25 हजार पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान भीषण गर्मी से पर्यटक परेशान नजर आए। 

विज्ञापन
tourist fainted due to the humidity at the Taj Mahal in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताहांत पर 25 हजार सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया। उमस भरी गर्मी से सैलानी बेहाल दिखे। लाइनों में लगने के बाद ताज के भीतर पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए। एक सैलानी उमस के कारण ताज के भीतर बेहोश हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया। अन्य स्मारकों में भी गर्मी से पर्यटक बेहाल दिखे। 

विज्ञापन

  
ताजमहल पर रविवार को आने वाले सैलानियों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप में सैलानियों ने टिकट खिड़कियों पर लाइन लगाईं। दो घंटे के बाद किसी तरह ताज में प्रवेश मिला। इससे बच्चे और महिलाएं भी खासी परेशान रहीं। 

विज्ञापन

गर्मी से बिगड़ी पर्यटक की तबीयत 

दोपहर को पश्चिम बंगाल के सैलानी आशीष सरकार को ताज में रॉयल गेट के पास चक्कर आया और वह बेहोश हो गए। इसके बाद एएसआई कर्मचारियों ने उनके साथियों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। साथियों ने बताया कि गर्मी से उनकी तबीयत बिगड़ गई। ताज के एसए प्रिंस ने बताया कि 24785 टिकटों की बिक्री की गई। उधर, आगरा किला पर भी पांच हजार से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को इतने आए पर्यटक 

ताजमहल   -  24785
आगरा किला - 5413
रामबाग      -  281
सिकंदरा     - 1168
एत्माद्दौला - 556
महताब बाग-   390

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed