{"_id":"69a0bbf8c21dbd7ac90533ef","slug":"tourism-minister-to-inaugurate-vatika-and-conclude-taj-mahotsav-today-agra-news-c-25-1-agr1035-998749-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पर्यटन मंत्री आज करेंगे वाटिका का लोकार्पण और ताज महोत्सव का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पर्यटन मंत्री आज करेंगे वाटिका का लोकार्पण और ताज महोत्सव का समापन
विज्ञापन
आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को आगरा आएंगे। वह विकास कार्यों की समीक्षा, संगठन की बैठक, ताज महोत्सव का समापन और गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण करेंगे।
गीता गोविंद वाटिका का लोकार्पण सुबह 10:30 बजे होगा। संगठन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक दोपहर 11:30 बजे से सर्किट हाउस में होगी। जहां भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ मंत्री की भेंट वार्ता और कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद वह होटल जेपी पैलेस में आयोजित तकनीकी विकास पर गोष्ठी को संबोधित करेंगे। विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा दोपहर 2:15 बजे से 5:15 बजे तक सर्किट हाउस के सभागार में होगी और शाम 6 बजे टाटा ग्राउंड में आयोजित ताज महोत्सव का समापन करेंगे। अग्रवन वाटरवर्क्स पर नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होली मिलन समारोह में शाम 7:15 बजे शामिल होंगे।