फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister jaiveer singh visited flood affected area and distributed relief materials

UP: पर्यटन मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दाैरा, बांटी राहत सामग्री; सीएम को देंगे नुकसान की जानकारी

Sun, 03 Aug 2025 03:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 03:49 PM IST
सार

चंबल में आई बाढ़ की विभीषिका से बाह तहसील के 38 गांवों की 20 हजार की आबादी जूझने को मजबूर है। गांव अंधेरे में हैं। रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दाैरा करने पहुंचे। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटी।

विज्ञापन
Tourism Minister jaiveer singh visited flood affected area and distributed relief materials
राहत सामग्री देते प्रभारी मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन एवं आगरा के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह रविवार को बाह के बाढ़ प्रभावित भगवानपुरा गांव पहुंचे। बाढ़ को लेकर ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। वितरण के दौरान ग्रामीणों ने बाढ़ के दौरान गांव के घिरने पर वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने बताया कि सरकार की पहली प्राथमिकता बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाना है। उनकी दूसरी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। वैकल्पिक सड़क मांगे जाने पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि विकास सरकार का मुख्य एजेंडा है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के बाद बीमारी फैलने की संभावना रहती है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें शिविर लगा कर इलाज कर रहीं हैं। हर स्तर पर सरकार मदद करेगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से नुकसान की स्थिति और प्रभावितों की मदद को लेकर रविवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वीडियो कॉफ्रेंसिंग पर जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। इस दौरान बाह की विधायक पक्षालिका सिंह भी उनके साथ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed