फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tourism Minister Jaiveer Singh said that 66 crore people took a dip in the Mahakumbh

UP: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- विरोध करने वालों ने चुपके से डुबकी लगाई, दूसरों की करते रहे आलोचना

Fri, 28 Feb 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 09:21 AM IST
सार

ताज महोत्सव के समापन पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाकुंभ में दुनिया ने सनातन का वैभव देखा। जो लोग इस भव्य आयोजन की आलोचना करते रहे, वे भी चुपके से यहां आकर डुबकी लगा गए। 

 

विज्ञापन
Tourism Minister Jaiveer Singh said that 66 crore people took a dip in the Mahakumbh
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज महोत्सव के समापन पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन में सबसे आगे है। महाकुंभ में 66 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। यह सनातन का वैभव है, जिसे दुनिया ने देखा। प्रयागराज में भीड़ प्रबंधन विदेशी एजेंसियों के लिए शोध का विषय है। तंज कसते हुए कहा कि सनातन का विरोध करने वालों ने चुपके चुपके डुबकी लगाई, पर दूसरों के लिए आलोचना करते रहे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि महाकुंभ में सभी ने जाति-धर्म, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर समरस्ता के वातावरण में एक ही घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सफल और सुन्दर आयोजन कर पूरे विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया है। कुंभ के आयोजन पर विश्व स्तर की एजेंसियां शोध कर रही हैं। सनातन संस्कृति नई ऊंचाई व परम वैभव पर पहुंची है। भारत अपने पुराने स्वरूप को प्राप्त कर विश्वगुरू बनेगा, महाकुंभ के आयोजन ने भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहुंचाया है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगरा छत्रपति शिवाजी महाराज के शक्ति प्रदर्शन की धरती है। आगरा के पर्यटन विकास पर लगातार कार्य हो रहा है। पर्यटन व संस्कृति विभाग भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म स्थान बटेश्वर में विश्व की सबसे ऊंची 65 फीट की अटल जी की प्रतिमा जल्द लगाने जा रहा है। आगरा के लिए 85 करोड़ की परियोजनाओं को भारत सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। बटेश्वर, सौरीपुर, अटल जी के जन्म स्थल के विकास के लिए 200 करोड़ से ज्यादा का कार्य कराया जा चुका है। किले में जल्द ही लाइट एंड साउंड शो प्रारंभ होने जा रहा है। कहा कि पूरी कोशिश है कि आगरा में पर्यटक रात्रि विश्राम करे, इसके लिए कार्य व योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed