{"_id":"5ee0896470c5b1053777334a","slug":"tourism-industry-demands-ticket-of-tajmahal-will-cheap","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन उद्योग को नहीं चाहिए राहत पैकेज, सस्ती हो ताजमहल की टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन उद्योग को नहीं चाहिए राहत पैकेज, सस्ती हो ताजमहल की टिकट
Wed, 10 Jun 2020 12:55 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:55 PM IST
सार
विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट दर 1300 रुपये और भारतीय पर्यटकों के लिए 250 रुपये है
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के कारण लॉकडाउन में पटरी से उतर चुके पर्यटन उद्योग में फिर से रौनक लाने के लिए पर्यटन संगठनों ने डायरेक्ट बेनिफिट का सुझाव दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में पर्यटन संगठनों ने मांग की है कि कोरोना के बाद जब भी ताजमहल खोला जाए, तब देसी और विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट दर कम की जाए और हाईवे पर लगने वाला टोल टैक्स भी घटाया जाए। यह सब कदम उठाकर पर्यटकों के लिए आगरा को एक सस्ती डेस्टिनेशन के रूप में प्रचारित किया जा सकता है।
विज्ञापन
ताजमहल की टिकट खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर विदेशी पर्यटकों के लिए टिकट दर 1300 रुपये और भारतीय पर्यटकों के लिए 250 रुपये है। पिछले 2 साल में ही टिकट दर 750 रुपये से 1300 रुपये और 20 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये की गई है।
आम भक्तों के लिए खुला द्वारकाधीश मंदिर, सामाजिक दूरी से किए दर्शन, देखें तस्वीरें
आम भक्तों के लिए खुला द्वारकाधीश मंदिर, सामाजिक दूरी से किए दर्शन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
पर्यटन संगठनों की मांग है कि अब पर्यटकों को दोबारा आकर्षित करने के लिए पुरानी दर पर ही टिकट दिया जाना चाहिए। अन्य पर्यटन स्थलों के मुकाबले जब आगरा सस्ता डेस्टिनेशन नजर आएगा, तभी विदेशी सैलानी दो से तीन दिन बिताने का टूर बनाएंगे।
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
रिलीफ पैकेज हमें नहीं चाहिए लेकिन कोरोना काल के बाद दोबारा से ताजमहल के प्रति पर्यटक आकर्षित हो, इसके लिए ताज की टिकट दर कम की जाए, टोल टैक्स कम होगा तो इसका सीधा फायदा पर्यटक को मिलेगा। अब डायरेक्ट बेनिफिट के कदम उठाए जाएं - राजीव सक्सेना उपाध्यक्ष, टूरिज्म गिल्ड
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
सभी देश पर्यटन स्थलों के प्रति दुनिया को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे। हमारे पास ताजमहल है तो उसकी टिकट दर कम करके और अन्य सुविधाएं बढ़ाकर अब हमें पर्यटकों को बुलाना होगा। ट्रेड को नहीं बल्कि सैलानियों को ही सीधा फायदा मिले तो भी पर्यटन उद्योग पनप जाएगा - संदीप अरोड़ा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन