आगरा: अस्पताल में लापरवाही की हद पार, गरीबी के आगे जिंदगी गई हार, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के कस्बा बिलराम में गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा एक पिता जब बच्चों की भूख नहीं मिटा सका तो उसने मौत को गले लगा लिया। शनिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका मिला। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
पढ़ें पूरी खबर: बच्चों को भूखा देख गरीब पिता ने मौत को लगाया गले, घर में कई दिनों से नहीं जला चूल्हा
फिरोजाबाद के महिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के एसएनसीयू (सिक न्यूबार्न केयर यूनिट) में भर्ती नवजात को मृत बताकर स्टाफ नर्स ने ऑक्सीजन हटा दी, जबकि बच्चा जीवित निकला। इस लापरवाही पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
पढ़ें पूरी खबर: महिला अस्पताल में लापरवाही की हद पार, स्टाफ नर्स ने जिंदा बच्चे को बताया मृत
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को प्रसूता को ऑक्सीजन न मिलने पर मौत हो गई। परिजनों ने स्त्री एवं प्रसूति विभाग में जमकर हंगामा किया। पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया। काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मामले में जांच के आदे्श दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर: सरकारी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन न मिलने पर प्रसूता की मौत, चार घंटे तक हंगामा
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की एफएस ब्रांच (बड़ी नहर) में शनिवार को मोटार्र मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मोर्टार को कब्जे में ले लिया। सूचना पर जांच के लिए सेना के अधिकारी भी पहुंचे। मोटार्र नहर में कहां से आए और किसने फेंके? सेना इसकी जांच कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर: फतेहपुर सीकरी के पास नहर में दो मोर्टार मिलने से फैली सनसनी, सेना के अधिकारी कर रहे जांच
रामजन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कहा कि केंद्र में मोदी और उत्तरप्रदेश में योगी सरकार देश हित में बड़े-बड़े निर्णय ले रही है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी गई। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा।
पढ़ें पूरी खबर: मोदी और योगी की सरकार में ही होगा राम मंदिर का निर्माण: महंत नृत्यगोपाल दास
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में जवाहरबाग के पास खून से लथपथ महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला का चेहरा किसी भारी चीज से कुचला गया है। गले और पीठ पर चाकू के कई वार किए गए हैं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
पढ़ें पूरी खबर: जवाहरबाग के पास महिला की निर्मम हत्या, हत्यारे ने पहचान मिटाने को कुचला चेहरा