{"_id":"5d6a00928ebc3e01376a7c6f","slug":"woman-murdered-near-jawaharbagh-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जवाहरबाग के पास महिला की निर्मम हत्या, हत्यारे ने पहचान मिटाने को कुचला चेहरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: जवाहरबाग के पास महिला की निर्मम हत्या, हत्यारे ने पहचान मिटाने को कुचला चेहरा
Sat, 31 Aug 2019 10:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें एक शव महिला है, जिसकी निर्मम हत्या की गई है। वहीं युवक का शव सड़क किनारे पेड़ पर लटका मिला।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में जवाहरबाग के पास खून से लथपथ महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला का चेहरा किसी भारी चीज से कुचला गया है। गले और पीठ पर चाकू के कई वार किए गए हैं। महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ आला अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।