फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Took a pledge to follow the path of Emperor Ashoka

Agra News: सम्राट अशोक के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 06 Apr 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Apr 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the path of Emperor Ashoka
बेवर। क्षेत्र के गांव नवीगंज में युवाओं ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर धूमधाम से धम्म यात्रा निकाली। युवाओं ने केक काटकर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्राट अशोक के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नवीगंज बुद्ध विहार पर दर्जनों युवाओं ने अखंड भारत के महानायक चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। युवाओं ने शाम छह बजे धम्म यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ जासमई चौराहे से किया गया, जो भ्रमण करते हुए नवीगंज ग्रामीण स्थित बौद्ध विहार पर संपन्न हुई। युवाओं ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-पाठ किया। उनकी वीर गाथाओं का याद कर उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रवेश शाक्य, विवेक शाक्य, हिमांशु शाक्य, सूरज शाक्य, सौरभ शाक्य, देव शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed