फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tonga will be banned at tajmahal eastern gate

ताजमहल को टूरिस्ट फ्रेंडली बनाने पर जोर, पर नहीं मिलेगी ये सुविधा

Mon, 03 Jul 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 03 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
tonga will be banned at tajmahal eastern gate
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और शिल्पग्राम के बीच दौड़ने वाली घोड़ा गाड़ियों पर शिकंजा कसने जा रहा है। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने एक सप्ताह में पूर्वी गेट पर संचालित तांगा को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। वहीं, गाइडों को लाल रंग का बैज लगाना होगा। यह आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा पथकर निधि से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने सोमवार को कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें नगर निगम को शहर में खराब पड़े शौचालय को ठीक करने के लिए कहा। इसके लिए निगम ने ढाई महीने का समय मांगा है। नगर निगम को नालों में चमड़ा की कतरन फेंकने पर रोक लगाने के लिए कहा है। इसके लिए सतत अभियान चलाया जाएगा। कूड़ा जलाने वालों पर एफआईआर होगी। 
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को डिवाइडरों के बीच में लगे पौधों के रखरखाव का निर्देश दिया है। साथ ही खाली पड़े ट्री गार्ड में पौधे रोपने के लिए कहा है। ताजमहल के आसपास पर्यटकों के भ्रमण को सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। लपकों द्वारा पर्यटकों को परेशान करने की मिल रही शिकायतों के बीच मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कमेटी लपकों पर तो नजर रखेगी ही, साथ ही ताजगंज में सफाई व्यवस्था आदि पर भी नजर रखेगी। गाइडों को नियमित करने के लिए बैज व्यवस्था लागू की जा रही है। उनके लिए लाल रंग के बैज मुहैया कराए जाएंगे। वहीं, गोल्फ कार्ट के ड्राइवर यूनिफार्म में रहेंगे। 


साथ ही वह नेमप्लेट लगाएंगे। ताज के पूर्वी गेट पर तांगों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। इनकी वजह से गंदगी तो होती है, सड़क पर बिछाए गए पत्थर भी खराब हो रहे हैं। ताजगंज प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए पौधों की रेखरेख के लिए दस माली रखें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed