फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tomato sold at Rs 400 per kg in Kasganj market

Agra News: कासगंज की मंडी में 400 रुपये किलो बिका फुटकर में टमाटर

Tue, 01 Aug 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Tomato sold at Rs 400 per kg in Kasganj market
कासगंज। मंगलवार को बाजार में टमाटर के कीमतों में रिकार्ड तेजी देखी गई। फुटकर में टमाटर 400 रुपये किलो के भाव पर बिका। थोक मंडी में आवक न होने से बाजार में इसकी किल्लत हो गई। अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन


जिले में टमाटर अब लोगों की पहुंच से दूर हो चुका है। इस समय कर्नाटक का टमाटर जिले में आ रहा है। आगरा होकर इसकी आपूर्ति होती है। देश भर में चल रहे बाढ़ के हालातों के बीच टमाटर की आवक पर काफी असर पड़ा है। बाहर की मंडी में कीमतें बढ़ने पर थोक कारोबारियों ने टमाटर को मंडी में नहीं मंगाया। एक दिन में लगभग 1500 किलो तक की शहर में टमाटर की इन दिनों खपत हो रही है। फुटकर सब्जी कारोबारियों को मंडी में टमाटर नहीं मिल सका। फुटकर मंडी में दो तीन दुकानों पर ही टमाटर उपलब्ध रहा। यह टमाटर भी एक दिन पहले मंडी से खरीद कर लाया गया जो बिक्री से बच गया था। जिससे विक्रेताओं ने इसे मनमाने दामों पर बिक्री किया 150 रुपये किलो तक बिक्री हो रहा टमाटर 400 रुपये किलो के भाव में बिक्री हुआ। जिले में पहली बार टमाटर इतनी अधिक कीमतों पर बिका है। यदि थोक कारोबारी टमाटर नहीं मंगाएंगे तो शीघ्र ही बाजार से टमाटर पूरी तरह से गायब हो जाएगा। बाजार में अन्य सब्जियों की कीमतों में भी तेजी देखी गई। शिमला 200 रुपये किलो, पत्ता गोभी 60 रुपये किलो, धनिया 300 रुपये किलो के भाव पर बिका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed