{"_id":"5c85997bbdec22141f00d874","slug":"togadia-s-party-will-cast-its-candidates-on-all-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोगड़िया की पार्टी सभी सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोगड़िया की पार्टी सभी सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार
Mon, 11 Mar 2019 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Mar 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद से नाता तोड़कर हिंदुस्थान निर्माण दल का गठन करने वाले प्रवीण भाई तोगड़िया इसके बैनरतले पूरे देश में लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्याशी की घोषणा सबसे पहले मथुरा से की है। यहां उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
रविवार को हिंदुस्थान निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार जिन वायदों के लिए सरकार में आई है, उसमें से किसी का पालन नहीं किया है। राम मंदिर पर सरकार कुछ भी नहीं किया। कश्मीर में धारा 370 नहीं हटाई गई। कश्मीरी पंडितों को फिर से कश्मीर में बसाए जाने पर भी कोई प्रगति नहीं हुई।
विज्ञापन
इन्हीं बिंदुओं को लेकर दल इस बार लोकसभा चुनाव में उतर रहा है। देश की सभी सीटों से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। मथुरा में पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता चाहती है कि स्थानीय व्यक्ति ही अब सांसद होना चाहिए।
विज्ञापन