फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Todays Active Corona Cases Of Agra 7 March 2021 Two New Cases Of Covid In Agra

आगरा में कोरोना: संक्रमण का नया मामला नहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 18

Sun, 07 Mar 2021 02:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Mar 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases Of Agra 7 March 2021 Two New Cases Of Covid In Agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

आगरा के लिए शनिवार भी राहत भरा रहा। कोरोना वायरस का एक भी मामला नहीं मिला। इस महीने यह तीसरी बार है, जब एक दिन में संक्रमण का कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि दो और चार मार्च को भी कोरोना वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला था। 

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 5.73 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 10,545 संक्रमित मिले, जिनमें से 10,353 मरीज ठीक हो चुके हैं। 174 की मौत हो चुकी है। 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में संक्रमण दर 1.84 फीसदी रह गई है। 
विज्ञापन


टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में उत्साह
कोरोना टीकाकरण के लिए बुजुर्ग उत्साहित हैं। विगत तीन दिन में 11,007 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया है। शनिवार को 2386 ने टीके की पहली डोज लगवाई है। इनको पांच अप्रैल को दूसरी डोज लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार को 110 बूथों पर सुबह नौ बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। बीमार लोगों का चिकित्सक का पर्चा देखकर टीका लगाया गया। बुजुर्ग टीका लगवाने के लिए ज्यादा जागरूक प्रतीत हो रहे हैं, बीते तीन दिन में 11007 बुजुर्ग टीका लगवा चुके हैं। शनिवार को ही 96 लोगों ने दूसरी डोज भी लगवाई है।

'मैंने लगवाया टीका, आप भी लगवाएं'
काला महल निवासी रामेश्वर परिहार ने बताया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाकर विज्ञानियों ने सौगात दी है, फिर भला मैं कैसे पीछे रहूं। टीका लगवा लिया है, सभी बुजुर्ग जरूर टीका लगवाएं।

सिद्धार्थ अपार्टमेंट निवासी सुमन देवी ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी ने सबसे ज्यादा बुजुर्ग ही प्रभावित हुए हैं, अब वैक्सीन आ गई है तो टीका लगवाएं। हम सुरक्षित तो पूरा परिवार सुरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed