{"_id":"602c9b188ebc3ee9421c14c0","slug":"todays-active-corona-cases-of-agra-17-feb-2021-not-a-single-patient-in-covid-hospitals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के कोविड अस्पताल हुए खाली, अब सिर्फ होम आइसोलेशन में 11 कोरोना मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के कोविड अस्पताल हुए खाली, अब सिर्फ होम आइसोलेशन में 11 कोरोना मरीज
Wed, 17 Feb 2021 09:57 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
आगरा: कोविड अस्पताल से ठीक होने के बाद मरीज को विदा करता स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार का दिन आगरा के लिए राहत भरा रहा। पिछले 48 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित कोई नया मरीज नहीं मिला। एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती आखिरी कोरोना संक्रमित मरीज को भी डिस्चार्ज कर दिया गया। चिकित्सकों और बाकी स्टाफ ने ताली बजाकर बाह के जरार निवासी 58 वर्षीय मान सिंह को विदा किया।
विज्ञापन
मान सिंह को फेफड़े में समस्या होने पर 12 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जांच कराने पर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखकर इनका उपचार किया गया, रिकवरी अच्छी रही। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
कोविड अस्पताल के बाहर उन्हें व्हीलचेयर पर निकाला गया। उन्हें जांच से संबंधित प्रमाणपत्र दिए गए। इसके बाद स्टाफ ने फोटोग्राफी कराई। सभी आखिरी मरीज के अस्पताल से विदा होने पर ताली बजाकर खुशी भी जताई।
विज्ञापन
राहत: अस्पतालों में एक भी कोरोना मरीज नहीं
ताजनगरी के कोविड अस्पतालों में अब कोरोना वायरस का एक भी संक्रमित भर्ती नहीं है। अब केवल 11 सक्रिय मरीज हैं, जिनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। जिलाधिकारी प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि जिले में 10513 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, जिसमें 10326 डिस्चार्ज हो चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 173 है।
चार फरवरी को एसएन मेडिकल कॉलेज का आईसीयू सबसे पहले खाली हुआ था। 12 फरवरी को सुबह एसएन का कोविड अस्पताल भी खाली हो गया था। हालांकि 12 फरवरी रात में एक मरीज भर्ती हुआ जिसे मंगलवार को डिस्चार्ज किया गया। अब निजी और सरकारी कोविड अस्पताल में एक भी संक्रमित मरीज भर्ती नहीं है।

कोविड अस्पताल अभी संचालित रहेगा
भले ही एसएन मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित एक भी मरीज नहीं है, पर कोविड अस्पताल संचालित रहेगा। चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहेगा। क्रिटिकल रोगी के पहुंचने पर उसे तत्काल इलाज दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय काला का कहना है कि कोविड अस्पताल कोरोना संक्रमित मरीजों से मुक्त हो गया है। मरीज न आने तक चिकित्सक व स्टाफ दूसरे कामों को भी देखेंगे। कोविड अस्पताल में छह सीनियर कंसलटेंट, 18 रेजीडेंट, 16 स्टाफ, 16 वार्ड ब्वॉय और नौ सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी है।
एसएन में पांच लाख नमूनों की हुई जांच
कोरोना वायरस महामारी के दौरान एसएन के कोविड अस्पताल में 1800 से अधिक मरीजों का इलाज मिला। माइक्रो बायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब में पांच लाख से अधिक नमूनों की जांच भी हो चुकी है। विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि एसएन में आगरा के अलावा मैनपुरी, मथुरा, एटा, सहारनपुर, फिरोजाबाद, रामपुर, हापुड, जालौन, कन्नौज से आए नमूनों की भी जांच की।