फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   today moves the rathyatra of lord jagannath

आज खुलेंगे भगवान जगन्नाथ के पट, निकलेगी रथ यात्रा

Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
today moves the rathyatra of lord jagannath
वृंदावन (मथुरा)। ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के पट गुरुवार को खुलेंगे। प्रभु 15 दिन के बाद भक्तों को दर्शन देंगे। इस मौके पर मंदिर में महाभिषेक, रथयात्रा, छप्पन भोग दर्शन एवं संत समागम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर में गुरुवार प्रात: करीब छह बजे भगवान जगन्नाथ के पट खुलेंगे। भगवान का पंचामृत से महाभिषेक के बाद संत समागम होगा। शाम चार बजे तीन रथ सज धजकर मंदिर से निकलेंगे। इनमें से पहले रथ में भगवान जगन्नाथ, दूसरे में उनकी बहन सुभद्रा एवं तीसरे रथ में भगवान बल्देव विराजमान होंगे। भगवान को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। भक्तजन भगवान जगन्नाथ के छप्पन भोग के दर्शन करने के साथ शाम साढ़े सात बजे आतिशबाजी का आनंद लेंगे। मंदिर के स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि रथयात्रा के लिए तीन रथ तैयार है। जगन्नाथ रथयात्रा के पश्चात मंदिर में भक्तों को मेवायुक्त गर्म दूध व प्रसाद वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

राजपुर में जगन्नाथ जी का हुआ अभिषेक
राजपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शाम चार बजे भगवान जगन्नाथ ने दर्शन दिए। संत कीर्तन दास महाराज के सानिध्य में भक्तों ने कीर्तन किया। मंदिर के संत भक्तिप्रदीप पर्यटक महाराज, प्रदुम्र दास महाराज ने अभिषेक कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा का यह रहेगा रूट
ज्ञान गुदड़ी स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा शुरू होकर रामबाग, बड़े बगीचा से होकर चुंगी चौराहा, रंगजी मंदिर गोपीनाथ बाजार से पुन: ज्ञानगुदड़ी स्थित मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed