{"_id":"65f7450beff35a76bc087e84","slug":"to-pass-candidates-kept-money-in-their-notebooks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-114549-2024-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board: गुरु जी, स्वीकार करें छोटी सी भेंट... कम लगे तो फोन-पे कर देंगे, कॉपियों से खूब निकल रहे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: गुरु जी, स्वीकार करें छोटी सी भेंट... कम लगे तो फोन-पे कर देंगे, कॉपियों से खूब निकल रहे नोट
Mon, 18 Mar 2024 08:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 18 Mar 2024 08:28 AM IST
सार
UP Board: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही हैं। इसी के साथ पास करने के लिए कॉपियों से नोट और तरह-तरह की दुहाई वाले संदेश भी निकलने लगे हैं।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड मूल्यांकन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मैनपुरी में यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जिले के चार केंद्रों पर चल रहा है। परीक्षा में नकल पर सख्ती के बाद परीक्षार्थियों ने पास होने की नई जुगाड़ लगाई है। मूल्यांकन के दौरान देखने को मिल रहा है कि गणित और विज्ञान की कॉपियों में रुपये निकल रहे हैं। कई परीक्षार्थियों ने तो अपने मोबाइल नंबर तक कॉपी में लिख दिए हैं।
विज्ञापन
करहल में एक मूल्यांकन केंद्र पर मूल्यांकन कार्य कर रहे एक परीक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में कॉपियों में रुपये निकल रहे हैं। गणित और विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थियों ने रुपये रखे हैं। परीक्षक ने बताया कि परीक्षार्थियों ने 200 से लेकर 500 रुपये तक एक-एक कॉपी में रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षार्थियों द्वारा कॉपी में अपना मोबाइल नंबर भी लिखा गया है और पास कराने के नाम पर मोबाइल फोन पे के माध्यम से रुपये भेजने की अपील भी की है। हालांकि परीक्षकों के पास मोबाइल नहीं रहता है इसलिए यह सब संभव नहीं है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा में 860 परीक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक हाईस्कूल की 28449 और इंटरमीडिएट की 14279 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये आदि निकलने की बात पर जानकारी न होने की बात कही। उनके द्वारा दो मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया।