{"_id":"615b462f8ebc3e61f33eca95","slug":"tittu-titali-aur-minti-kgbv-mamta-story-writing-writing-comptition-kasganj-news-agr5102848131","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीबीवी की छात्रा ममता को अपनी कहानी 'तित्तू तितली और मिंटी' के लिए मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजीबीवी की छात्रा ममता को अपनी कहानी 'तित्तू तितली और मिंटी' के लिए मिला राज्यस्तरीय पुरस्कार
विज्ञापन
राज्य पुरस्कार के लिए चयनित केजीबीवी की छात्रा ममता।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की छात्रा की कहानी राज्य स्तर पर चयनित कर ली गई। छात्रा को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने से विभाग में हर्ष की लहर है। इस उपलब्धि के लिए छात्रा को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा राज्य स्तरीय आओ कहानी गढ़े प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में केजीबीवी नगर क्षेत्र की कक्षा 8 की छात्रा ममता ने ने भी हिस्सा लिया। उसकी कहानी तित्तू तितली और मिंटी सबसे पहले जनपद स्तर पर डायट से चयनित हुई। डायट मेंटर डॉ.दिनेश यादव ने इस कहानी को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश को भेज दिया। वहाँ इस कहानी को चयनित कर छात्रा को राज्य पुरस्कार के लिए चुन लिया गया। विद्यालय की शिक्षिका डॉ.प्रवीणा दीक्षित ने छात्रा का कहानी लिखने में मार्ग दर्शन किया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर डायट प्राचार्य डॉ.जितेंद्र यादव, डा. दिनेश यादव, कुसुमलता, बी.एस ए राजीव यादव, डीसी भूप सिंह, वीके सिंह, वार्डन नीलिमा शर्मा, रंजना मित्रा , शिवेन्द्र धाकरे, पूनम शर्मा, मंजू चौहान माधवी, स्वाति शाक्य, अनुराधा प्रधान आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।