{"_id":"677183dcdf21d35a8d02a27e","slug":"tin-shed-set-on-fire-priest-saved-his-life-by-running-away-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-129468-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टिन शेड में लगाई आग, पुजारी ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टिन शेड में लगाई आग, पुजारी ने भाग कर बचाई जान
Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
किशनी। अराजक तत्वों ने एक कमरे के बाहर लगे टिनशेड में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने कमरे को चारों ओर से घेर लिया। पुजारी ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई। आग में घरेलू सामान आदि जल गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी रविंद्र कुमार बैराकपुर शाला पर पूजा पाठ करते हैं। वह मंदिर के पुजारी हैं, पूजा पाठ करने के बाद वह वहीं पर बने कमरे में सोते हैं। शनिवार की रात को भी वह रोजाना की तरह कमरे में सो रहे थे। तभी किसी ने कमरे के बाहर डले टिनशेड और वहां रखे सामान में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने जब भीषण रूप ले लिया तो पुजारी की आंख खुल गई। आग की लपटें देख वह घबरा गए और किसी तरह से कमरे के बाहर निकल कर जान बचाई। आग में घरेलू सामान आदि जल गया। पीड़ित पुजारी ने आग लगने से हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।